परिपक्वन नियम-4
4.(क) परिपक्वन बंधित भाण्डागार में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक दरवाजा होगा, जो टिकट लाक द्वारा सुरक्षित होगा। परिपक्वन बंधित भाण्डागार की खिड़कियों पर पिटवाँ लोहे की छड़ें जिनकी मोटाई दो सेन्टी मीटर से कम न होगी, जड़ी होंगी, जो दस सेन्टी मीटर से अधिक पृथक् नहीं रखी जायेगी और ईंट के कार्य में प्रत्येक छोर पर कम से कम पांच सेन्टी मीटर गहराई पर जुड़ी होंगी। प्रत्येक खिड़की के भीतरी भाग पर सुरक्षित रूप से छड़ें मजबूत तार वाली जाली के छिद्र से कसी हुई होंगी जो व्यास में 1.5 सेन्टी मीटर से अधिक नहीं होगी। परिपक्वन हाल की न्यूनतम ऊँचाई पांच मीटर होगी।
(ख) परिपक्वन बंधित भाण्डागार के प्रवेश द्वार पर एक साईन बोर्ड लगाया जायेगा, जिस पर सुपाठ्य से निम्नलिखित शब्द छपे होंगे रूप
"परिपक्वन बंधित भाण्डागार”
आसवनी
स्थान.. .. जिला..........
(ग) आसवक परिपक्वन बंधित भाण्डागार पर तैनात प्रभारी अधिकारी और आबकारी कर्मचारीगण के प्रयोग के लिए कार्यालय फर्नीचर की व्यवस्था करेगा।